भारत

Bhojshala: भोजशाला में एएसआई टीम का सर्वे जारी, देखें VIDEO

jantaserishta.com
22 March 2024 10:35 AM IST
Bhojshala: भोजशाला में एएसआई टीम का सर्वे जारी, देखें VIDEO
x
धार: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने शुक्रवार से धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू कर दिया है। टीम भोजशाला में सरस्वती मंदिर है या कमाल मौलाना मस्जिद, इसके फैसले के लिए सबूत जुटाएगी।
ज्ञात हो कि भोजशाला में मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। भोजशाला एएसआई के अधीन संरक्षित स्मारक है। यहां साल 2003 में ऐसी व्यवस्था की गई जिसके तहत शुक्रवार को नमाज होती है और मंगलवार को पूजा। भोजशाला में सरस्वती मंदिर होने का दावा करते हुए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने एक याचिका हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में दायर की थी। कोर्ट ने एएसआई को पांच सदस्यीय समिति गठित करने के आदेश दिया था।
इसी आदेश के आधार पर शुक्रवार से एएसआई ने सर्वे शुरू कर दिया। भोजशाला में उत्तर प्रदेश की ज्ञानवापी की तरह एएसआई सर्वे करने जा रहा है। भोजशाला के सर्वे शुरू होने पर मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भी पुलिस बल सतर्क है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story