भारत

ट्रैक्टर से कुचलकर एएसआई की हत्या, रेत माफियाओं का आतंक

jantaserishta.com
5 May 2024 1:02 PM IST
ट्रैक्टर से कुचलकर एएसआई की हत्या, रेत माफियाओं का आतंक
x
देखें वीडियो.
भोपाल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रेत माफिया के एक ट्रैक्टर ने एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की कुचलकर हत्या कर दी। मृतक एएसआई की पहचान महेंद्र बागरी के रूप में हुई है। बागरी एक बदमाश को पकड़ने गए थे। इसी दौरान अवैध रूप से खनन किए गए रेत से लदे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।
बागरी के साथ जा रहे दो अन्य पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए मौके से चले गए और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि ट्रैक्टर चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अवैध रेत खनन में शामिल बताया जा रहा मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने फरार आरोपी सुरेंद्र सिंह पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र का निवासी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story