भारत
ASI ने की आत्महत्या, पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी
jantaserishta.com
19 May 2025 4:11 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के जी. डी. कॉलोनी मयूर विहार फेस 3 से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां दिल्ली पुलिस के एएसआई ललित सिरोही ने आत्महत्या कर ली। इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले के न्यू उस्मानपुर थाने में तैनात एएसआई ललित सिरोही ने आत्महत्या कर ली है। वह फ्लैट नंबर 21, जी. डी. कॉलोनी, मयूर विहार फेस 3 में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सुबह में ललित सिरोही की पत्नी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई हुई थी। जब वह घर लौटीं तो अपने पति को खून से लथपथ पाया। उनकी बॉडी के पास सरकारी पिस्टल पड़ा हुआ था। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।
कमरा बंद होने की वजह से घटना स्थल की जांच नहीं हो सकी है। पिस्टल को भी वेरिफाई नहीं किया जा सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम वहां पहुंच गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम आगे की जांच में जुट गई है, अभी खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं पुलिस की टीम घटनास्थल पर अन्य चीजों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी तलाश कर रही है कि वहां कोई सुसाइड नोट है या नहीं। मृतक ललित सिरोही के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ललित सिरोही पिछले 2-3 साल से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।
Tagsनई दिल्लीमयूर विहार फेस 3एएसआई ने की आत्महत्याएएसआईNew DelhiMayur Vihar Phase 3ASI committed suicideASI
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





