भारत

पुलिस PCR वैन में ASI ने की खुदकुशी, खुद को मारी गोली

jantaserishta.com
27 Feb 2021 8:53 AM IST
पुलिस PCR वैन में ASI ने की खुदकुशी, खुद को मारी गोली
x

फाइल फोटो 

राजधानी से बड़ी खबर.

दिल्ली पुलिस के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. ये घटना आज सुबह की है. पुलिस के अनुसार पश्चिमी दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर के पास पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी है. इस घटना में पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. मृतक पुलिसकर्मी की उम्र करीब 50 साल थी. जिस वक्त पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी उस समय बाकी स्टाफ पीसीआर वैन से बाहर थे.

पुलिस के अनुसार इस खुदकुशी करने वाला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस में ASI थे. उन्होंने अपने सीने पर खुद को गोली मार ली. घटना के वक्त ये पुलिसकर्मी पीसीआर वैन के अंदर बैठा हुआ था. जबकि पीसीआर वैन के दूसरे स्टाफ थोड़ी दूरी पर थे. पीसीआर वैन जखीरा फ्लाईओवर के पास खड़ी थी. फायरिंग की आवाज सुनकर जब पुलिसकर्मी पीसीआर वैन के पास पहुंचे तो वे चौक गए. ASI खून से लथपथ थे.
आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. दिल्ली पुलिस इस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story