भारत

ASI ने की आत्महत्या, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

jantaserishta.com
18 July 2026 5:06 PM IST
ASI ने की आत्महत्या, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
x
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में डायल-112 में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद का शव शनिवार को फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एएसआई बबलू प्रसाद पिछले करीब ढाई वर्षों से मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में डायल-112 में तैनात थे। हाल ही में उनका तबादला कल्याणपुर थाना किया गया था और उन्हें शनिवार को वहां योगदान देना था, लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके बाद सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की।
थाना परिसर स्थित उनके आवास पर पहुंचने पर उनका शव बरामद हुआ, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बबलू प्रसाद मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल के नौरंगिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव के निवासी थे। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके समस्तीपुर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में उनके साथ रहने और ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों ने बताया कि बबलू प्रसाद कम बोलने वाले व्यक्ति थे और ड्यूटी के बाद सीधे अपने कमरे में चले जाते थे। पुलिस का मानना है कि यदि उनके जीवन में किसी प्रकार का निजी तनाव था तो उसकी जानकारी फिलहाल किसी सहकर्मी को नहीं है।
अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस विभाग ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story