भारत

ASI ने गोली मारकर की आत्महत्या, बैरक से शव बरामद

jantaserishta.com
2 Nov 2024 11:23 AM IST
ASI ने गोली मारकर की आत्महत्या, बैरक से शव बरामद
x
मचा हड़कंप.
पटना: बिहार के पटना जिले के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पुलिस बैरक में एक एएसआई (सहायक पुलिस निरीक्षक) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को उसका शव बैरक से बरामद किया गया। मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में कई गई है, जो पुलिस लाइन में तैनात था और ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में रहता था।
घटना की सूचना मिलने के बाद गांधी मैदान पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत भी मामले की जांच करने पहुंचीं। बताया जाता है कि एएसआई सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या की है। उस बैरक में अन्य पुलिसकर्मियों के भी बेड लगे हुए है। पुलिस के अधिकारी भी प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं।
मृतक भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नही चल पाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह किसी भी तनाव में नहीं थे। पुलिस अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर जिले के अनुसूचित जाति-जनजाति थाना में तैनात महिला सिपाही ने पुलिस लाइन में फंदे पर लटक आत्महत्या कर ली थी। मुफस्सिल थाने के दूधपुरा स्थित पुलिस लाइन में महिला सिपाहियों के साथ वह रहती थी। सुबह वह स्नान करने के लिए बाथरूम में गई, जहां खिड़की से दुपट्टा बांध गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद दूसरी महिला सिपाही स्नेहलता स्नान के लिए बाथरूम में गई, तो उसे मृत अवस्था में पाकर शोर मचाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story