भारत

एएसआई बाबू राम को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया

jantaserishta.com
26 Jan 2022 10:36 AM IST
एएसआई बाबू राम को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया
x

Republic Day Parade 2022: आज 26 जनवरी है. देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. 26 जनवरी को भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने देश के लिए अलग अलग युद्धों और ऑपरेशन्य में शहीद हुए करीब 26000 जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम मोदी ने विजिटर बुक में साइन किया. यहां से पीएम मोदी राजपथ पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हाथ जोड़कर स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई.

जम्मू कश्मीर पुलिस के एसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. श्रीनगर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में बाबू राम शहीद हो गए थे. हालांकि, सर्वोच्च बलिदान से पहले उन्होंने न सिर्फ अपने साथियों को बचाया, बल्कि तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story