भारत

10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, जांच में मिले कई सबूत

jantaserishta.com
21 Feb 2022 9:58 PM IST
10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, जांच में मिले कई सबूत
x
पढ़े पूरी खबर

करौली: जयपुर एसीबी टीम ने चोरी के मामले में आरोपी नहीं बनाने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते नादौती थाने के एक एएसआई को गिरफ्तार किया है. एसीबी आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है. नादौती थाने के एएसआई निहाल सिंह चोरी के प्रकरण में आरोपी नहीं बनाने के बदले 55 हजार की रिश्वत की मांग की थी.

जयपुर शहर द्वितीय इकाई पर 17 फरवरी को पीड़ित द्वारा शिकायत दी गई. शिकायत में बताया कि नादौती थाने में दर्ज एक चोरी के प्रकरण में आरोपी नहीं बनाने के बदले थाने का एएसआई निहाल सिंह 55 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है. जयपुर एसीबी एएसपी राजपाल गोदारा द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया.
जांच में एएसआई के खिलाफ मिले सबूत
सत्यापन के बाद उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक पारीक, पुलिस निरीक्षक प्रीति चेची सहित पुलिस टीम ने सोमवार दोपहर बाद ट्रैप की कार्रवाई की. ट्रैप के दौरान परिवादी राशि लेकर आरोपी द्वारा बताए स्थान नादौती के लहवाद मोड़ पर पहुंचा. पीड़ित ने पहुंचकर एएसआई को 10 हजार की राशि सौंपी. इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने एएसआई को 10 हजार की रिश्वत राशि सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी एएसआई निहाल सिंह पुत्र कन्हैया राम गुर्जर निवासी नौरंगाबाद तहसील श्रीमहावीरजी है. एसीबी की टीम आरोपी के निवास एवं अन्य स्थानों पर तलाशी कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story