भारत
टिकट कटने के बाद अश्विनी चौबे का छलका दर्द, कहा- 'फकीर आदमी हूं, गिरगिट की तरह रंग नहीं बदलता'
jantaserishta.com
8 April 2024 5:56 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना: बिहार के बक्सर से टिकट कटने के बाद सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का दर्द छलक गया। उन्होंने खुद को फकीर बताते हुए कहा कि मैं गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला नहीं हूं।
उन्होंने पटना पहुंचने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, ''मेरा कसूर सिर्फ यही है कि मैं एक फकीर हूं। मैं ब्राह्मण हूं, परशुराम का वंशज हूं। कभी संस्कार नहीं छोड़ सकता। मेरा रंग भगवा है और इसी में लिपट कर जाऊंगा।"
उन्होंने टिकट कटने के सवाल पर कहा कि पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया है। मैंने भी पार्टी के लिए सब कुछ किया और संघर्ष हमारा जीवन है, यह हमारे जीवन की पूंजी है। कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया है। हम टिकट बांटने वालों में से थे। यह टिकट नहीं कटा है। मुझे पार्टी में जो सम्मान दिया गया है, आगे भी सम्मान देने की बात हो रही है।
अश्विनी चौबे ने कहा कि संघर्ष और सत्य ही हमारे जीवन की पूंजी रही है। बचपन में भी मैंने किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया है तो अब क्या हाथ फैलाऊंगा। अब जरूरत है कि मैं पार्टी को सम्मान दूं। मैं कभी भी पार्टी से नाराज नहीं हूं बल्कि नाराज तो वह लोग होकर जाएंगे, जो यहां के नहीं हैं, मैं तो बक्सर का हूं और बक्सर का ही बनकर रहूंगा।
रामचरितमानस की एक चौपाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम रामकाज के लिए हैं, जो हो गया, सो हो गया। भाजपा हमारी मां है, भाजपा ने सबकुछ दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





