भारत
परिवार के साथ आशुतोष राणा ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, देखें वीडियो
jantaserishta.com
4 April 2024 11:28 AM IST

x
मुंबई: अभिनेता आशुतोष राणा परिवार के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंदिर के नंदी हॉल में व्हाइट कुर्ता पाजामा और नेहरू जैकेट में मंदिर में पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता का मंदिर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत सत्कार किया। हालांकि, यह पहली दफा नहीं है कि जब वह महाकलेश्वर मंदिर आए। वो कई बार यहां आ चुके हैं।
अपने 31 वर्ष के फिल्मी करियर में अभिनेता ने 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरकर एक शानदार अभिनेता की छवि गढ़ी है। इसके अलावा वह 'घुलम', 'ज़ख्म', 'बादल' एंड 'राज़ जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। हाल ही में वह 'पठान', 'वॉर', 'सिंमब्या', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'धधक' जैसी फिल्मों में भी वो नजर आए थे जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। अब आने वाले दिनों में वह ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर अभिनीत 'वॉर 2' में भी नजर आएंगे।
Madhya Pradesh, Ujjain: Actor Ashutosh Rana visits the shrine of Baba Mahakal and sought blessings. pic.twitter.com/a4UPcEN5sz
— IANS (@ians_india) April 3, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





