भारत
64 दिन बाद आज खुल रहा आश्रम फ्लाईओवर, हल्के वाहनों को जाने की छूट
jantaserishta.com
6 March 2023 9:33 AM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)| आश्रम फ्लाईओवर सोमवार शाम 5 बजे से हल्के वाहनों के लिए खुल जाएगा। हालांकि हाईटेंशन लाइन के कारण भारी वाहनों के यहां से गुजरने के लिए अभी एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दोपहर को आश्रम फ्लाईओवर विस्तार का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे हल्के वाहनों के लिए यह खोल दिया जाएगा। लाजपत नगर से आकर आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से होकर हल्के वाहन सराय काले खां व डीएनडी जा सकेंगे। नोएडा से डीएनडी होकर दिल्ली आने वाले हल्के वाहन आश्रम फ्लाईओवर से लाजपत नगर जा सकते हैं, पर सराय काले खां से रिंग रोड होकर लाजपत नगर जाने वाले हल्के वाहन भी फिलहाल रैंप नहीं बनने के कारण आश्रम फ्लाईओवर पर नहीं चढ़ पाएंगे।
आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को हटाने के लिए करीब एक महीने का समय लगेगा। अधिकारियों के मुताबिक इसे हटाने के बाद ही भारी वाहनों को इस फ्लाईओवर से आने-जाने की अनुमति दी जा सकेगी। तब तक भारी वाहन फ्लाईओवर के नीचे से ही गुजरेंगे।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़आश्रम फ्लाईओवरहाईटेंशन लाइनसीएम अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालnoidanoida newsashram flyoverhigh tension linecm arvind kejriwalarvind kejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





