भारत

अशोका होटल बेड विवाद मामला: HC की सख्त टिप्पणी के बाद दिल्ली सरकार ने वापस लिया आदेश

Deepa Sahu
27 April 2021 11:02 PM IST
अशोका होटल बेड विवाद मामला: HC की सख्त टिप्पणी के बाद दिल्ली सरकार ने वापस लिया आदेश
x
दिल्ली उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी के बाद

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: दिल्ली उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी के बाद दिल्ली सरकार ने न्यायाधीशों, कर्मियों और उनके परिवारों के लिए पांच सितारा होटल में कोविड-19 केंद्र बनाने के फैसले को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। दरअसल, आज दिन में न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने उस समाचार रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया था राष्ट्रीय राजधानी के अशोका होटल के 100 कमरों को दिल्ली उच्च न्यायालय के अनुरोध पर उसके न्यायाधीशों के लिए कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र में बदला गया है। पीठ ने कहा, ''इस संबंध में किसी से भी कोई संवाद नहीं किया गया।

Next Story