भारत

राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर ने दिया झटका, इस पार्टी में होंगे शामिल

jantaserishta.com
23 Nov 2021 12:06 PM IST
राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर ने दिया झटका, इस पार्टी में होंगे शामिल
x

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व सांसद और राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर आज दिल्ली में टीएमसी में शामिल होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं, लेकिन इस मुलाकात से पहले ही उन्होंने कांग्रेस को करारा झटका दे दिया है। खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। संभव है कि ममता बनर्जी की ही मौजूदगी में वह टीएमसी में शामिल हों।
26 साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने पार्टी से किनारा कर लिया था। वह करीब तीन साल पहले भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कीर्ति बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। वे दिल्ली से एक बार विधायक और दरभंगा से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story