भारत

बीएमसी चुनाव में महायुति की जीत से अशोक पंडित गदगद, सीएम फडणवीस को दी बधाई

jantaserishta.com
17 Jan 2026 5:01 PM IST
बीएमसी चुनाव में महायुति की जीत से अशोक पंडित गदगद, सीएम फडणवीस को दी बधाई
x
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद उत्साह का माहौल है। फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य राजनेताओं को बधाई दी।
इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा, "दिल से वोट किया था, इसीलिए मेरी उंगली पर स्याही अभी भी लगी हुई है।" अशोक पंडित ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता आशीष शेलार,अमित साटम और पार्टी के सभी जमीनी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बीएमसी चुनावों में मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी।
अशोक पंडित ने विश्वास जताते हुए कहा कि गतिशील मुख्यमंत्री फडणवीस और उनकी पूरी टीम हर आम आदमी की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा, "आइए हम सब मिलकर एक मजबूत और सुंदर मुंबई के लिए काम करें। आपको और शक्ति मिले देवेंद्र फडणवीस जी।"
उन्होंने मुंबई पुलिस, बीएमसी और अन्य सरकारी एजेंसियों तथा शैक्षणिक संस्थानों को चुनावों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। अशोक पंडित ने लिखा, "यह जीत विकास, ईमानदारी और जनकल्याण पर आधारित महायुति सरकार की नीतियों पर जनता के भरोसे को दिखाती है। बेहतरीन तरीके से चुनाव करवाने के लिए मुंबई पुलिस, बीएमसी समेत अन्य एजेंसियों का आभार।"
अशोक पंडित सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। बीएमसी इलेक्शन के दिन पोस्ट कर उन्होंने मतदाताओं से मतदान की अपील की थी। 15 जनवरी को हुए मतदान और 16 जनवरी को हुई मतगणना के बाद महायुति ने 227 सीटों वाली बीएमसी में स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जिसमें भाजपा ने 89 सीटें जीतीं और शिंदे गुट की शिवसेना ने 29 सीटें प्राप्त कीं। कुल 118 सीटों के साथ महायुति ने लगभग तीन दशकों से चली आ रही शिवसेना (यूबीटी) के एकछत्र राज को समाप्त कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story