भारत

अपने 'भगवान' पीएम मोदी को चाय पिलाने के लिए सभी सभाओं में पहुंचते हैं अशोक, जानें इनके बारे में

jantaserishta.com
4 April 2024 11:42 AM IST
अपने भगवान पीएम मोदी को चाय पिलाने के लिए सभी सभाओं में पहुंचते हैं अशोक, जानें इनके बारे में
x
अपने शरीर पर पेंट के जरिये प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर बना लेते हैं और उसके ऊपर नमो, नमो लिखवा लेते हैं।
जमुई: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा के रहने वाले अशोक सहनी अगर आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लोगों को चाय पिलाते नजर आ जाएं, तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल, अशोक प्रधानमंत्री मोदी को एक कप चाय पिलाने की हसरत लिए उनकी लगभग सभी जनसभाओं में पहुंचते हैं और लोगों को चाय पिलाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की गुरुवार को जमुई में होने वाली सभा के पहले ही अशोक जमुई के खैरा पहुंच गए। प्रधानमंत्री को भगवान मानने वाले सहनी कहते हैं कि वे सात वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी की होने वाली सभाओं में पहुंचते हैं। उन्होंने दावा किया कि वे अब तक दिल्ली, अयोध्या, कानपुर, झारखंड, मोतिहारी, बेतिया सहित प्रधानमंत्री मोदी की कई सभाओं में पहुंच चुके हैं।
सहनी अपने शरीर पर पेंट के जरिये प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर बना लेते हैं और उसके ऊपर नमो, नमो लिखवा लेते हैं। जमुई में भी अशोक सभा स्थल पर ऐसे ही पहुंचे। अपने शरीर पर 'अबकी बार, 400 पार' का नारा लिखवाया है। सहनी हाथ में केतली और चाय बनाने का सामान लिए लोगों को चाय पिलाते हैं। उन्होंने अपने चाय बनाने वाले चूल्हे पर भी वंदे मातरम और आत्मनिर्भर भारत जैसे स्लोगन लिखा हुआ है।
सहनी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा अब तक कोई नेता देश में नजर नहीं आया। सभी नेता कमोबेश अपने परिवार के लिए सोचते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री यानी मेरे भगवान के लिए देश के लोग ही उनका परिवार है। वे सभी की चिंता करते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए 400 पार जरूर होगा। सहनी को भरोसा है कि आज नहीं तो कल उनके भगवान उनकी मनोकामना जरूर पूरा करेंगे और मेरी बनाई एक कप चाय पियेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story