भारत
अशोक गहलोत ने अमित शाह से कन्हैयालाल के हत्यारों को जल्द सजा दिलाने का किया आग्रह
jantaserishta.com
29 Jun 2023 1:04 PM IST

x
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कन्हैयालाल के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलानेे का आग्रह किया है। गौरतलब है कि एक साल पहले 28 जून को उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी दुकान पर था।
राजस्थान के सीएम ने बुधवार को कहा कि यह एक खुला मामला है, इसके स्पष्ट सबूत हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसे मामले में एक साल बाद भी आरोपियों को सजा न मिलना दुखद है।'
गहलोत ने जहां शाह से आरोपियों के लिए जल्द सजा दिलाने की अपील की, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान सरकार ने मामलों की तेजी से सुनवाई कराकर बलात्कार और हत्या के आरोपियों को एक महीने के भीतर मौत की सजा दिलाने की घोषणा की है। राजस्थान पुलिस ने कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या करने वाले अपराधियों को हत्या के चार घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति कुछ ही घंटों में सामान्य हो गयी थी।
उन्होंने कहा, ''उसी रात एनआईए ने मामले को अपने हाथ में ले लिया, हो सकता है कि उन्हें मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश का इनपुट मिला हो।'' उन्होंने कहा कि राज्य की एजेंसियों ने केंद्रीय एजेंसी के साथ पूरा सहयोग किया। उन्होंने दोहराया, "आरोपी के लिए जल्द से जल्द सजा की घोषणा की जानी चाहिए।" शाह शुक्रवार को जयपुर और उदयपुर के दौरे पर रहेंगे।
Tagsमुख्यमंत्री अशोक गहलोतअशोक गहलोतअमित शाहकन्हैयालालChief Minister Ashok GehlotAshok GehlotAmit ShahKanhaiyalal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





