करौली हिंसा पर घिरे अशोक गहलोत ने कहा, सत्ता में आने का ख्वाब देख रही भाजपा

बीकानेर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा प्रदेश में हिंसा के दम पर सत्ता में आने का ख्वाब देख रही है। दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे गहलोत ने शनिवार को सादुल क्लब मैदान में हेलीपैड पर मीडिया से बातचीत में करौली हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा माहौल शांत करने के बजाय बिगाड़ने में जुटी है। हमारी सरकार ने ऐसा खुशहाली वाला बजट इस वर्ष पेश किया है, जिसकी हर वर्ग और हर समुदाय सराहना कर रहा है। इस बजट के कारण कांग्रेस लोकप्रियता से घबराई भाजपा अब प्रदेश में सांप्रदायिकता की आग भड़काना चाहती है। इसकी शुरुआत भाजपा ने करौली से कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





