राजस्थान में मची सियासी खींचतान के बीच सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: अशोक गहलोत 10 जनपथ पहुंच गए हैं. वे यहां सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे.
सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी से गहलोत की मुलाकात के बाद राजस्थान की समस्या को कोई स्थायी समाधान निकल सकता है. इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पहुंचने के बाद गहलोत के तेवर काफी नरम दिखे. अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात करने जा रहा हूं. उन्होंने कहा कि हमारे दिल में जो नंबर वन होता है, हम उसकी अगुवाई में काम करते हैं. हम आगे भी सोनिया गांधी के नेतृत्व में एकजुट रहेंगे. गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा अनुशासन रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





