भारत

अशोक चौधरी का तंज, विपक्ष को नीतीश कुमार की कोई भी योजना नहीं पचेगी

jantaserishta.com
16 Aug 2025 4:58 PM IST
अशोक चौधरी का तंज, विपक्ष को नीतीश कुमार की कोई भी योजना नहीं पचेगी
x
पटना: बिहार में नए उद्यमियों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इस पर विपक्षी दलों द्वारा निशाना साधा जा रहा है।
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष को नीतीश कुमार की कोई भी योजना नहीं पचेगी। नीतीश कुमार ने जो भी घोषणा की है, उसे पूरा किया है। एक करोड़ रोजगार की बातें की हैं, वह निश्चित रूप से पूरा होगा। पहले हमारा लक्ष्‍य 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का था। अब हम 50 लाख पर पहुंच गए। 20 लाख के लक्ष्‍य को पार कर हम 50 लाख तक पहुंच सकते हैं तो 50 लाख के लक्ष्य से हम एक करोड़ रोजगार पाने में जरूर सफल होंगे और इस पर लगातार काम किया जा रहा है।
उन्‍होंने प्रधानमंत्री के जीएसटी को लेकर घोषणा पर कहा कि जब पीएम मोदी ने भारत की बागडोर संभाली थी, उस समय हमारी अर्थव्‍यवस्‍था 11वें नंबर पर थी। उनके अथक प्रयास और नेतृत्‍व में आज चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था है और जल्द ही यह तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था हो जाएगी। बिहार को बजट में प्रधानमंत्री ने काफी कुछ दिया है और जिससे प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं तो करोड़ों की सौगात देकर जाते हैं।
अशोक चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर कहा कि उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। इस मुद्दे में कोई दम नहीं है। चुनाव आयोग कह रहा है कि गलत वोटर जुड़े नहीं और जायज वोटर कटे नहीं। इसके बाद बहस करने के लिए कुछ भी नहीं है। राहुल गांधी लोगों के बीच में भ्रम फैला रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story