भारत

आशा बहन के साथ रेप फिर हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली लाश

Nilmani Pal
20 May 2025 6:44 AM IST
आशा बहन के साथ रेप फिर हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली लाश
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। अलापुर के एक गांव में रेप के बाद आशा कार्यकत्री की हत्या कर दी गई। गांव के बाहर स्थित मक्के के खेत में आशा कार्यकर्ता का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। आशा कार्यकत्री टीकाकरण के लिए कुंदन नगला गांव गई थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश शुरू करने पर खेत में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से महिला का मोबाइल, पर्स और टीकाकरण रजिस्टर गायब मिले।

शाजहांपुर जिले के एक गांव की मूल निवासी 41 वर्षीय आशा कार्यकत्री की दूसरी शादी अलापुर के एक गांव निवासी शिक्षामित्र के साथ 20 साल पहले हुई थी। दूसरी शादी से उसे दो लड़के व एक लड़की है। आशा कार्यकत्री पड़ोस के गांव कुंदननगला में टीकाकरण करने गई थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को वो परिचित एएनएम की स्कूटी से गांव तक पहुंची। इसके बाद एएनएम अपने गांव चली गई जबकि आशा कार्यकत्री गांव जाने के लिये कच्चे रास्ते से घर की ओर रवाना हुई। उसे गांव के कुछ लोगों ने कच्चे रास्ते से जाते देखा।

देर शाम तक जब कार्यकत्री घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू हुई। परिजन तलाश करते हुये गांव के समीप मक्के के एक खेत की ओर पहुंचे तो वहां कुछ पौधे टूटे हुए दिखाई पड़े। इसके बाद परिजन मक्के के खेत के अंदर पहुंचे तो कार्यकत्री का अर्धनग्न शव मिला। मना जा रहा है कि घर लौटते समय अज्ञात व्यक्ति उसे मक्के के खेत में खींचकर ले गए और रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

Next Story
null