भारत

आसाराम के समर्थक ने दी रेप पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी

Nil dhankar
9 April 2022 5:56 PM IST
आसाराम के समर्थक ने दी रेप पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी
x
ब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आसाराम बापू रेप की पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है. पीड़िता के पिता ने बताया है कि आसाराम के समर्थक ने उनसे अपशब्द कहे और बाद में घर पर धमकी भरा पत्र फेंका. उन्होंने कहा कि इस धमकी के बाद जब पुलिस से शिकायत की गई तो दो कांस्टेबल घर के बाहर तैनात कर दिए गए, हालांकि एक कांस्टेबल को बाद में हटा लिया गया. एजेंसी के अनुसार, यूपी के शाहजहांपुर (Uttar Pradesh Shahjahanpur) में रेप पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्होंने इस बारे में लिखित शिकायत पुलिस से की है, लेकिन पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई है. वहीं एसपी एस. आनंद ने कहा कि हमें कोई शिकायत नहींं मिली है. इस मामले की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने आश्वासन दिया है कि वो अपने स्तर पर भी इस घटना की जांच कराएंगे.

बता दें कि साल 2013 में आसाराम पर रेप का आरोप लगाया गया था. 28 अप्रैल 2018 को अदालत ने स्वयंभू बाबा को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. आसाराम इस समय राजस्थान की जेल में है.

शुक्रवार को आसाराम के गोंडा स्थित एक आश्रम से नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है. लाश एक कार से मिली है. पुलिस ने आश्रम को सील कर पड़ताल शुरू कर दी है.

Next Story