भारत
जेल से बाहर आएगा आसाराम का बेटा, हाईकोर्ट से राहत मिली
jantaserishta.com
19 Sept 2025 4:04 PM IST

x
अंतरिम जमानत मिली.
अहमदाबाद: रेप के मामले में सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साई को गुजरात हाईकोर्ट से राहत मिल गई है. नारायण को अपनी 82 वर्षीय बीमार मां के इलाज के लिए पांच दिन की अंतरिम जमानत मिली है.
नारायण ने बीमार मां के इलाज के लिए 45 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी. उनकी अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उसे शर्तों के साथ पांच दिनों की अंतरिम जमानत दे दी है. जमानत के दौरान नारायण साई अहमदाबाद में अपनी मां के घर पर रह सकेगा. लेकिन वह अपने अनुयायियों से नहीं मिल सकेगा.
नारायण साई के वकील ने दलील दी कि पहले उसके बीमार पिता आसाराम से मिलने के लिए पांच दिनों की अंतरिम जमानत दी गई थी. अब उसे अपनी बीमार मां से मिलने के लिए 45 दिनों की जमानत दी जाए, जिन्हें दिल का दौरा पड़ा है.
हालांकि, हाईकोर्ट ने उसे 45 दिनों की जमानत देने से इनकार कर दिया था और शर्तों के साथ 5 दिनों की जमानत दी है. जेल से रिहा होने के समय से ही जमानत पर विचार किया जाएगा. जमानत के दौरान वह केवल अपनी मां के घर पर ही रह सकेगा कहीं और नहीं. सूरत की लाजपोर जेल से रिहा होने के बाद वह अहमदाबाद में अपनी मां के घर आएगा.
हालांकि, उसे कड़ी पुलिस हिरासत में रखा जाएगा ताकि वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन न करे. नारायण साईं इस समय सूरत की लाजपोर जेल में बंद है, जहां वह बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. उसकी मा की गंभीर बीमारी को देखते हुए मानवीय आधार पर ज़मानत दी गई है.
नारायण साई को 2019 में सेशंस कोर्ट ने बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. तब से वह जेल में बंद है. जून में हाइकोर्ट ने आसाराम की चिकित्सा स्थिति और पिता-बेटे के व्यक्तिगत रूप से मिलने में असमर्थता को देखते हुए मानवीय आधार पर नारायण साईं को उसके पिता आसाराम से मिलने के लिए 5 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





