असानी तूफान बंगाल की खाड़ी पहुंचा, भयंकर चक्रवाती तूफान में होगा तब्दील, इन क्षेत्रों में आएगा मौसम में बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात 'असानी' में बदल चुका है और अगले 24 घंटे में यह और तीव्र होगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चक्रवात रविवार शाम तक अपना असर दिखाएगा. इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 घंटे के अंदर पूर्व-मध्य में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि, चक्रवात 'असानी' उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है. यह विशाखापत्तनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और पुरी से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1020 किमी की दूरी पर है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





