भारत

असदुद्दीन ओवैसी का तंज, सपा समझती है मुसलमान उसका कैदी है...

jantaserishta.com
30 Jan 2022 12:48 PM IST
असदुद्दीन ओवैसी का तंज, सपा समझती है मुसलमान उसका कैदी है...
x

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले वार-पलटवार का दौर जारी है. AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों के टिकट काटने को लेकर समाजवादी पार्टी गठबंधन पर जमकर हमला बोला और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर को लगा कि मुसलमान उनका कैदी है, आंख बंद करके एकतरफा वोट देगा. एआईएमआईएम नेता ने कहा कि हम इस बार बीजेपी को हराएंगे और सपा को भी सबक सिखाएंगे.

ट्वीट में ओवैसी ने हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा, सपा ने मुसलमानों के 50% टिकट काट दिए. अखिलेश-राजभर को लगा मुसलमान उनका कैदी है, आंख बंद करके एक तरफा वोट देगा. इस बार बीजेपी को हराएंगे और गुरूर में डूबी सपा को भी सबक सिखाएंगे. बाक़ी सपा के 'मुस्लिम चेहरे' दरी बिछाओ आंदोलन में लगे रहें.
आगे ओवैसी ने कहा, दूसरी ओर सपा जानती है कि अति-पिछड़े समाज के भाई ऐसा अपमान नहीं सहेंगे. वैसे कई मुसलमान बिरादरियां भी अति-पिछड़ों में गिनी जाती हैं, लेकिन अखिलेश समझ रहे हैं कि उन्हें सामाजिक न्याय की जरूरत नहीं है. मुशायरों से उनका पेट भर लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story