भारत

असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान आया

jantaserishta.com
19 Jun 2022 3:37 PM IST
असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन के सौवें जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने अपने बचपन के दोस्त अब्बास का जिक्र किया था. अब्बास को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अब्बास का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मोदीजी अब्बास से पूछ लीजिए कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर जो कहा है, वो सही है या गलत. उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि मोदीजी ने अपने बचपन के दोस्त अब्बास का जिक्र किया है. ओवैसी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि अब्बास हैं या नहीं. अब्बास अगर हैं तो बुलाइए उनको या मुझे उनका पता दे दीजिए, मैं ही चला जाता हूं उनके घर.
एआईएमआईएम प्रमुख ने ये भी कहा कि अब्बास को मेरे और उलेमाओं के भाषण सुनवाइए और पूछिए उनसे कि क्या ये सही कह रहे हैं या नहीं. उन्होंने अब्बास के बहाने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान का वीडियो उनकी पार्टी एआईएमआईएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले अपनी मां के सौवें जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखा था. पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में बचपन की यादें साझा करते हुए मुस्लिम समुदाय से आने वाले अपने बचपन के दोस्त अब्बास का जिक्र किया था. नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग में अब्बास का जिक्र करते हुए कहा था कि हमारे घर से थोड़ी दूर एक गांव में पिताजी के करीबी मुस्लिम दोस्त रहते थे जिनकी असमय मौत हो गई थी.
पीएम मोदी ने ब्लॉग में लिखा कि पिताजी अब्बास के सिर से पिता का साया उठने के बाद उसे अपने ही घर लेकर आ गए. अब्बास हमारे घर ही रहकर पढ़ा. उन्होंने अपनी मां का जिक्र करते हुए कहा कि वो हमारी ही तरह अब्बास की भी देखभाल करती थीं. ईद पर अब्बास के लिए मां उसकी पसंद के पकवान बनाती थीं. पीएम मोदी के इस ब्लॉग के बाद ही अब्बास का नाम अचानक चर्चा में आ गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story