भारत

असदुद्दीन औवेसी आज जयपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Nilmani Pal
2 July 2023 6:23 AM IST
असदुद्दीन औवेसी आज जयपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित
x

राजस्थान। आज ओवैसी की सभा अब राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुस्लिम मुसाफिरखाने के बजाए रामलीला मैदान पर होगी। बता दें ओवैसी की सभा मुस्लिम मुसाफिरखाने में होने वाली थी, लेकिन पुलिस ने यहां जनसभा की अनुमति नहीं दी थी। अब यह जनसभा रामलीला मैदान में रखी गई है। AIMIM की कोर कमेटी के अध्यक्ष जमील खान ने यह जानकारी दी।

जयपुर पुलिस ने पहले प्रस्तावित सभा स्थल मुस्लिम मुसाफिरखाने पर जगह की कमी और उस इलाके में यातायात के दबाव का हवाला देकर इस जनसभा की अनुमति नहीं दी थी। दरअसल, AIMIM के प्रदेश प्रवक्ता जावेद अली खान ने मोती डूंगरी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाना में दो जुलाई को पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा के लिए जयपुर पुलिस से अनुमति मांगी थी। इस पर जयपुर (पूर्व) डीसीपी कार्यालय ने लालकोठी थाना पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी थी। लालकोठी पुलिस ने जगह की कमी और यातायात के अत्यधिक दबाव को देखते हुए वहां सभा की अनुमति नहीं देने की अनुशंसा की थी। इस पर डीसीपी (पूर्व) ने मुस्लिम मुसाफिरखाने पर सभा की अनुमति नहीं दी थी।


Next Story