
x
फाइल फोटो
बरेली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी को संसद में फिलिस्तीन का नारा लगाने को संविधान के खिलाफ बताने वाली याचिका पर यूपी की एक कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया है. बरेली की अदालत ने ओवैसी को 7 जनवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा है.
वकील वीरेंद्र गुप्ता ने AIMIM चीफ ओवैसी के खिलाफ बरेली की एक कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने संसद में शपथग्रहण के दौरान फिलिस्तीन के समर्थन की बात कही थी. गुप्ता ने अपनी याचिका में दावा किया कि पांच बार के सांसद ने संवैधानिक और कानूनी मान्यताओं का उल्लंघन किया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वकील गुप्ता ने इसको लेकर 12 जुलाई को एमपी/एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया. इसके बाद गुप्ता ने जिला न्यायाधीश की अदालत में पुनरीक्षण याचिका दायर की. जिला न्यायाधीश सुधीर ने याचिका को स्वीकार कर लिया और शनिवार को ओवैसी को नोटिस जारी कर उन्हें 7 जनवरी को अदालत में पेश होने को कहा है. वीरेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे औवेसी के नारे से आहत हैं. उनका नारा संविधान के खिलाफ है.
हैदराबाद से जीत के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने 25 जून को संसद के सदस्य के रूप में शपथ ली थी. शपथ लेने के बाद उन्होंने मंच से ही संघर्ष प्रभावित पश्चिम एशियाई देश की सराहना की थी. हालांकि बाद में चेयरमैन ने इस टिप्पणी को हटाने का आदेश दिया था. सदन से बाहर आने के बाद ओवैसी ने अपने नारे को उचित ठहराया और संवाददाताओं से कहा, "जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन" कहने में कुछ भी गलत नहीं है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





