भारत

सब्जी का भाव पूछ रहे असदुद्दीन ओवैसी, सरकार पर कसा तंज, VIDEO

jantaserishta.com
15 Nov 2024 1:38 PM IST
सब्जी का भाव पूछ रहे असदुद्दीन ओवैसी, सरकार पर कसा तंज, VIDEO
x
देखें वीडियो.
संभाजीनगर: 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सब्जी के भाव पूछते नजर आ रहे हैं। वीडियो महाराष्ट्र के संभाजीनगर का बताया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रदेश में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महाराष्ट्र के संभाजी नगर में चुनाव प्रचार के दौरान वो सब्जी के भाव पूछते और महंगाई पर सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी, महाराष्ट्र के संभाजी नगर में एक सब्जी वाले से सब्जियों के भाव पूछ रहे हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई छह-सात सब्जियों के दाम पूछे और इसके बाद गुणा भाग करते दिख रहे हैं।
ओवैसी वीडियो फिर सरकार पर तंज कसते हैं। यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि छह-सात सब्जियों को खरीदने पर जेब से 500 रुपए खर्च करना पड़ रहा और वो लोग 1,500 रुपए देकर लाडली बहन, लाडली बहन चिल्ला रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। जिनके लिए एक ही चरण में 20 नवंबर के दिन मतदान प्रस्तावित है। सभी निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे एक साथ 23 नवंबर को सामने आएंगे।
विपक्षी महागठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी), सत्ता पर काबिज महायुति सरकार को हटाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार की एनसीपी के गठबंधन वाली महायुति सरकार के सामने एक बार फिर सत्ता में बने रहने की चुनौती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story