भारत
साल 2024 जाते-जाते इस परिवार को कभी न भुला पाने वाला गम दे गया, AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा मामला
jantaserishta.com
1 Jan 2025 12:00 PM IST

x
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
नई दिल्ली: दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में एक घर के अंदर युवक ने खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि युवक का उसकी पत्नी से तलाक का केस चल रहा थआ. सुसाइड से पहले युवक के द्वारा वीडियो बनाने की भी बात सामने आ रही है. पुलिस ने युवक का फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, यहां रहने वाला 39 वर्षीय पुनीत खुराना रेस्टोरेंट कारोबारी था. मंगलवार की दोपहर उसने सुसाइड कर लिया. पुनीत का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था.
पुनीत खुराना की 8 साल पहले शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पुनीत को 2 साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी. इस बीच दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का केस भी दायर कर लिया. दोनों के बीच हुई बातचीत का 2 मिनट का ऑडियो भी वायरल हो रहा है. पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर पुनीत तनाव में चल रहा था.
इसी बीच मंगलवार की दोपहर पुनीत के परिजनों ने पुनीत को फांसी के फंदे से लटका देखा. इसके बाद आनन-फानन में उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया.
वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. इस पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस में पुनीत का मोबाइल कब्जे में लिया है. बताया जा रहा है कि पुनीत खुराना ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया था. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी पुलिस ने नहीं की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





