भारत

नगर निगम चुनाव आते ही केजरीवाल को आई कचरे के पहाड़ की याद, जनता चुनाव में देगी करारा झटका: गौतम गंभीर

jantaserishta.com
27 Oct 2022 1:44 PM IST
नगर निगम चुनाव आते ही केजरीवाल को आई कचरे के पहाड़ की याद, जनता चुनाव में देगी करारा झटका: गौतम गंभीर
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निगम के चुनाव आते ही केजरीवाल को कचरे के पहाड़ (गाजीपुर लैंडफिल) की याद आ गई जबकि इससे पहले बार-बार बुलाने के बाद भी केजरीवाल गाजीपुर लैंडफिल पर नहीं आए।
गौतम गंभीर ने कचरे के पहाड़ को लेकर केजरीवाल पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 में सांसद बनने के बाद से वो आठ बार गाजीपुर पहाड़ का दौरा कर चुके हैं लेकिन बार-बार बुलाने और पत्र लिखने के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने न तो इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मिलकर काम किया और न ही गाजीपुर का दौरा किया।
गंभीर ने चुनावी मेंढक बता कर राजनीतिक हमला जारी रखते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान चुनाव पर है, लोगों की दुर्दशा पर नहीं। इससे पहले उन्होंने लोगों की तकलीफ की कभी कोई सुध नहीं ली और अब जब नगर निगम चुनाव नजदीक हैं तो उन्हें कचरे के पहाड़ की याद आ गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका होगा।
इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अपने प्रयासों का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि वो अपने चुनाव के बाद से 8 बार गाजीपुर लैंडफिल का दौरा कर चुके हैं। वहां पर उच्च शक्ति वाली ट्रॉमेल मशीन, बैलिस्टिक सेपरेटर और अन्य उपकरण बड़ी कीमत पर लगाए गए हैं और कई एजेंसियों द्वारा यह माना भी गया है कि लैंडफिल की ऊंचाई कई फीट कम हो गई है। गंभीर ने दावा किया कि उन्होंने कई बार दिल्ली के सीएम को इस कचरे के पहाड़ से छुटकारा पाने के लिए हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन दिल्ली के सीएम ने उनके अनुरोध पर कभी ध्यान नहीं दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story