भारत

चमत्कार!... कोरोना वैक्सीन लगते ही बोल पड़ा 'गूंगा'...डॉक्टर्स की टीम कर रही ये काम

jantaserishta.com
13 Jan 2022 12:50 PM IST
चमत्कार!... कोरोना वैक्सीन लगते ही बोल पड़ा गूंगा...डॉक्टर्स की टीम कर रही ये काम
x
एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर पिछले कई सालों से एक शख्स बोल नहीं पा रहा था. अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि 55 साल के दुलारचंद मुंडा को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगते ही उसकी खोई आवाज वापस आ गई. पांच साल पहले हुए सड़क हादसे के बाद से उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी थी, वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था. कोरोना वैक्सीन लगने के बाद अब आसानी से वो बोलने लगा है. साथ ही शख्स का कहना है कि हादसे के बाद उसका शरीर बेजान हो गया था, कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, लेकिन वैक्सीन लगने बाद पहले की तरह वो चलने-फिरने लगा है.

वहीं डॉक्टर्स इस घटना को महज एक इत्तेफाक मान रहे हैं, जिले के सिविल सर्जन ने मेडिकल टीम का गठन कर उस शख्स की मेडिकल हिस्ट्री एनालिसिस करने का आदेश दिए हैं. यह मामला बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के पेटरवार गांव है. शख्स के परिजनों का कहना है कि दुलारचंद के ठीक होने के लिए उन्होंने अस्पतालों के अलावा मंदिर, मस्जिद तक के चक्कर लगाए और उसके ठीक होने की मन्नतें मांगी. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ पर कोविड के एक टीके ने कमाल कर दिया जिसके लिए हम दुआएं मांग रहे थे.
पेटरवार सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्‍द्र की सेविका की तरफ से चार जनवरी को दुलारचंद मुंडा के घर में जाकर वैक्सीन लगाई थी. पांच जनवरी से ही उसके बेजान शरीर ने हरकत करना शुरू कर दिया. डॉक्टर अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि मरिज को इस्पाइन का प्रॉब्लम था. जिसकी कई तरह का रिपोर्ट हम देख चुके थे. यह एक जांच का विषय बन गया है, वहीं सीविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह एक आश्चर्यजनक घटना है. मेडिकल टीम गठित कर उसकी मेडिकल हिस्ट्री का विश्लेषण किया जाएगा.
यह घटना पेटरवार में चर्चा का विषय बनी हुई है. हर यह जानने के लिए बेकरार है कि कैसे एक गूंगा शख्स बोलने लगा. चोट की वजह से जो शख्स बेड पर पड़ा हुआ था कैसे अचानक चलने फिरने लगा. डॉक्टर्स की एक टीम मेडिकल हिस्ट्री एनालिसिस करने में लगी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story