भारत
कार के पेड़ से टकराते ही सड़क पर बिखरीं शराब की बोतलों पर टूट पड़े लोग, बोरे-गमछे और थैले में भरकर ले गए
jantaserishta.com
27 Jun 2026 1:42 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
गोपालगंज: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच गोपालगंज जिले में शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोरे थाना क्षेत्र में शनिवार की अल सुबह शराब से लदी उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार में सवार चालक और तस्कर फरार हो गए। वहीं, दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को लूटने के लिए स्थानीय लोगों में होड़ मच गई।
हादसा भोरे थाना क्षेत्र के वायरलेस मोड़ के समीप भोरे-कटेया मुख्य पथ पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें लदी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हादसे के तुरंत बाद कार में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।
इसी बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बजाय सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें समेटने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बोरा, तो कुछ गमछे और थैलों में शराब की बोतलें भरकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भी लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इसे आपदा में अवसर बता रहे हैं।
पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि कार उत्तर प्रदेश से शराब लेकर गोपालगंज में प्रवेश कर रही थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन के नंबर और वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर शराब तस्करों तथा शराब की बोतलें लूटने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और उसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसशराब की बोतलएक्सीडेंटBiharBihar NewsBihar Policeliquor bottleaccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





