भारत
सरकारी नौकरी मिलते ही गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, युवक के पैरों तले खिसक गई जमीन
jantaserishta.com
30 April 2024 3:31 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
शिकायत पुलिस अधिकारी से की है।
धनबाद: झारखंड के एक युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस की नौकरी मिलते ही उसकी गर्लफ्रेंड शादी से मुकर गई। उसका यह भी कहना है कि उसने ही अपनी प्रेमिका को पढ़ा-लिखा कर बिहार पुलिस में आरक्षी की नौकरी दिलाई। अब प्रेमिका उससे शादी से इनकार कर रही है। आरोप है कि कथित प्रेमिका अपने सहकर्मी पुलिस से फोन पर धमकी दिला रही है, जो उसके साथ खूब गाली-गलौज कर रहे हैं। बरमसिया निवासी पवन कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारी से की है।
पवन ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि एक युवती की मां के निधन के बाद उसके पिता उसे पैसे नहीं दे रहे थे। जमुई की इस लड़की को उसने पढ़ाई-लिखाई से लेकर हर चीज में पैसों से मदद की। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। युवती ने पवन से शादी की बात कही थी। हाल ही में प्रेमिका की नौकरी बिहार पुलिस में हो गई। फिलहाल वह छपरा में पदस्थापित है।
युवक का आरोप है कि पुलिस की नौकरी लगने के बाद वह शादी से मुकर गई और वहां विभाग में ही दूसरे शादीशुदा लड़के से प्यार करने लगी। जहानाबाद निवासी वह लड़का फोन पर लगातार धमकी दे रहा है। अपने दोस्तों से भी फोन पर वह गाली-गलौज करवाता है। लड़की भी यौन शोषण के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही है।
झारखंड के अहिल्यापुर की फुलझरिया पंचायत के सिंहपुर गांव में रविवार को घरेलू विवाद में महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल-बल के साथ सिंहपुर गांव पहुंची और शव जब्त कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जेल भेज दिया। मृतक 35 वर्षीय बबलू तुरी है।
मृतक के पिता 62 वर्षीय मदन तुरी के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी पत्नी 28 वर्षीया फुलवा देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सोमवार को उसे गिरिडीह जेल भेज दिया। मृतक के पिता ने आवेदन में कहा कि उनके छोटे बेटे बबलू तुरी और उनकी बहू फुलवा देवी में हमेशा झगड़ा होता था। बेटा-बहू एक ही घर में रहते हुए भी अलग खाना बनाते थे। रविवार को 11 बजे बबलू तुरी और उनकी पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई। घर के अन्य सदस्य पति-पत्नी को समझा- बुझाकर गांव के एक शादी समारोह में चले गए। इस बीच बबलू के पिता मदन तुरी को किसी ने सूचना दी कि उनकी बहू ने उनके बेटे की हत्या कर दी है।
मृतक के पिता के अनुसार उनकी बहू अपने पति की गर्दन दबाते हुए घर के अंदर ले गई और घर की दीवार से सिर पटक दिया, जिससे बबलू तुरी की मौत हो गई। बता दें कि मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। बबलू तुरी आसपास के क्षेत्रों में मजदूरी का काम करता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





