भारत

जेल से बाहर आते ही युवक ने प्रेमिका संग कर लिया सुसाइड, दोनों के परिजन सदमे में

Nilmani Pal
26 Feb 2025 8:05 AM IST
जेल से बाहर आते ही युवक ने प्रेमिका संग कर लिया सुसाइड, दोनों के परिजन सदमे में
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। सहारनपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक दूसरे से प्यार अथाह प्रेमी करने वाले प्रेमी जोड़े को अलग करने की कई कोशिशें हुईं। लड़के पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगाकर जेल भी भेज दिया गया। इसके बाद भी दोनों को अलग-अलग नहीं किया जा सका। जमानत पर जेल से बाहर आते ही दोनों ने ऐसा फैसला कर लिया जो दोनों परिवारों को जीवन भर का दर्द दे गया। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना नानौता के गांव हुसैनपुर की है। यहां के जंगल में गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव के पास सल्फास का पैकेट भी पड़ा मिला है।

मंगलवार की शाम करीब तीन बजे हुसैनपुर गांव निवासी अंकित पुत्र श्याम के गन्ने के खेत में उनका बटाईदार काला पुत्र सिमरू सिंचाई कर रहा था। तभी उसकी नजर खेत के अंदर संदिग्ध अवस्था में पड़े युवक और युवती के शवों पर पड़ी। युवक की पहचान हुसैनपुर निवासी विनय पुत्र रत्न सिंह उम्र करीब 26 वर्ष तथा नीलम पुत्री लोकेश उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में की। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के समीप ही मोबाइल सहित जहरीले पदार्थ के खाली पैकेट बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष सचिन पुनिया ने बताया कि हुसैनपुर गांव के जंगल में एक खेत में दो शव मिले हैं। प्रथम दृष्टया दोनों के जहरीले पदार्थ का सेवन करने से आत्महत्या करने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस को पता लगा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक पहले भी एक बार युवती को भगाकर ले गया था। दोनों एक ही कुनबे के बताए गए हैं।

Next Story