भारत

पूर्व सीएम का संबोधन समाप्त होते ही अचानक टूटा मंच, 15 लोग घायल

jantaserishta.com
2 May 2024 11:56 PM IST
पूर्व सीएम का संबोधन समाप्त होते ही अचानक टूटा मंच, 15 लोग घायल
x
बड़ी खबर
बदायूं: यूपी के बदायूं में आयोजित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में हादसा हो गया। अखिलेश यादव का संबोधन समाप्त होते ही अचानक से मंच टूट गया। मंच टूट जाने से उस पर खड़े कार्यकर्ता गिर गए। इस हादसे में 15 कार्यकर्ता घायल हो गए। किसी के हाथ तो किसी के पैर में चोट आई। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका हाल चाल लेने पदाधिकारी पहुंचे। दरअसल सपा की जनसभा में अव्यवस्थाएं ज्यादा हावी थीं। कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों को बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके चलते जनसभा में आए कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की का माहौल भी बना था।
एआरटीओ कार्यालय से आगे बहेड़ी गांव के मैदान पर आयोजित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा के लिए तीन मंच बनाए गए थे। जिसमें अखिलेश यादव के लिए प्रमुख मंच सामने की ओर बनाया गया था। जहां से अखिलेश यादव व अन्य पदाधिकारियों ने जनसभा को संबोधित किया। इसके दोनों ओर दो छोटे-छोटे कार्यकर्ता मंच बनाए गए थे। जब अखिलेश यादव ने अपना संबोधन समाप्त किया। वहां से वह जाने लगे तो उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित हो उठे। कार्यकर्ता भागने लगे।
इसी दौरान दाएं ओर के मंच पर कार्यकर्ताओं की अधिक भीड़ होने के चलते मंच टूट गया। जिससे मंच पर मौजूद करीब 15 कार्यकर्ता जमीन पर गिरकर घायल हो गए। इससे मंच के आसपास अफरा तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ कार्यकर्ता इलाज कराकर घर वापस चले गए। जबकि रिजवान उर्फ बबलू, नवेद, मिंटू, अफसर अली, सुरेश पाल चौहान आदि को अधिक चोट आने के चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनका हालचाल लेने के लिए सपा के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में कार्यकर्ताओं की बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण गहमागहमी मची रही। तपती धूप में कार्यकर्ता आपस में ही धक्का-मुक्की करते दिखे। जिससे कई कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ गई। अधिकांश कार्यकर्ता जनसभा से बाहर चले गए। इसी बीच एक बुजुर्ग कार्यकर्ता गश कराकर बेहोश हो गए। जिससे कार्यकर्ता पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। अन्य मौजूद लोगों ने बुजुर्ग के ऊपर पानी छिड़का। काफी देर रात उनके लेटाया रखा। होश आने पर उन्हें वहां से ले जा गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में पहुंचे कुछ लोगों के वाहनों के ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिये। इस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। ट्रैफिक पुलिस ने चालान रोड किनारे खड़े वाहनों के हटवाने के दौरान किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story