भारत

जब तक कांग्रेस गांधी परिवार के नेतृत्व में रहेगी, तब तक नुकसान होता रहेगा: गिरिराज सिंह

jantaserishta.com
29 Nov 2025 10:11 AM IST
जब तक कांग्रेस गांधी परिवार के नेतृत्व में रहेगी, तब तक नुकसान होता रहेगा: गिरिराज सिंह
x
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की ओर से समीक्षा बैठक हुई थी, जिसमें दो नेताओं के बीच विवाद हो गया था। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अंदरूनी कलह से खत्म होने वाली है।
गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बिहार में हार के बाद से कांग्रेस के नेताओं को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अब तो दो नेता बैठक में ही एक-दूसरे को मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी से पता लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में क्या चल रहा है। ये सबको पता चल रहा है, इसमें कोई दो राय नहीं है।"
दरअसल कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बिहार के वैशाली से कांग्रेस प्रत्याशी रहे इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से चुनाव लड़ने वाले जितेंद्र यादव के बीच नोकझोंक इस कदर बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तक कांग्रेस गांधी परिवार के नेतृत्व में रहेगी, तब तक उसका नुकसान होता रहेगा। अभी तो कुछ नहीं हुआ है। आने वाले समय में कांग्रेस अभी और नीचे जाएगी। अभी इसका पतन होने वाला है। इसमें कोई दो राय नहीं है।
कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "कर्नाटक में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, वह बहुत खराब स्थिति हो गई है। मुख्यमंत्री पद को लेकर जिस तरह से विवाद हो रहा है, वह देश के लिए सही नहीं है। विवाद कांग्रेस को शोभा नहीं देता। कर्नाटक में कांग्रेस को अच्छे शासन या लोगों की भलाई की कोई चिंता नहीं है। वहां सिर्फ सत्ता संघर्ष चल रहा है। कैसे सत्ता का फायदा उठाया जा सकता है, सब नेता इसी में बिजी हैं, जबकि कर्नाटक के लोग इंतजार कर रहे हैं। वहां की जनता सरकार से परेशान हो गई है।"
उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस में लगातार अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है और गांधी परिवार दखल दे रहा है, उससे आने वाले समय में इनकी पार्टी का पतन हो सकता है। अभी समय है राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेता इस बारे में सोचें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story