भारत

प्यार में पार की सारी हदें! प्रेमिका के पति की हत्या करने गए प्रेमी की भी गई जान, सब हैरान

jantaserishta.com
27 Feb 2025 10:22 AM IST
प्यार में पार की सारी हदें! प्रेमिका के पति की हत्या करने गए प्रेमी की भी गई जान, सब हैरान
x
पुलिस की जांच जारी.
सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेमिका के पति की हत्या करने गए प्रेमी की खुद भी झील में डूबकर मौत हो गई. अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर यह साजिश रची थी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना 18 फरवरी को बरशी तालुका के महागांव की है. यहां दो लोगों की झील में डूबने से मौत हो गई थी. मृतकों की पहचान गणेश अनिल सपट और शंकर उत्तम पतडे के रूप में हुई है. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो सामने आया कि गणेश सपट का शंकर पतडे की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था, लेकिन शंकर पतडे इस रिश्ते में बाधा बन रहा था. इस कारण प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर शंकर पतडे को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
18 फरवरी की रात गणेश सपट ने शंकर पतडे को शराब पीने और रात का खाना खाने के बहाने बाहर बुलाया. दोनों साथ में महागांव की झील के पास पहुंचे, जहां शराब के नशे में दोनों ने झील के पुल पर डांस करना शुरू किया. इसी दौरान गणेश सपट ने शंकर पतडे को झील में धक्का दे दिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह खुद भी झील में गिर गया.
झील गहरी होने और नशे की हालत में होने की वजह से दोनों झील से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जब यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो उन्होंने रूपाली पतडे से पूछताछ की, जिसमें साजिश का खुलासा हुआ.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी मृतक गणेश सपट के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज किया है. इस मामले की जांच पंगरी पुलिस कर रही है. सहायक पुलिस निरीक्षक हेमंत कुमार कटकर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story