भारत
लोकसभा चुनाव: बेटे ने दिलचस्प अंदाज में अपने केंद्रीय मंत्री पिता के समर्थन में चुनाव प्रचार किया
jantaserishta.com
24 April 2024 5:55 PM IST

x
इसका वीडियो भी सामने आया।
शिवपुरी: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पूर्व प्रचार का सिलसिला जोरों पर रहा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी ने गुना सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से वीरेंद्र रघुवंशी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों दिग्गजों ने मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश की।
इस बीच, बुधवार को केंद्रीय मंत्री अपने बेटे आर्यमन सिंधिया के साथ चुनाव प्रचार करने पहुंचे। आर्यमन ने दिलचस्प अंदाज में अपने पिता के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। वो बैलगाड़ी पर चढ़ते हुए अपने पिता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आए।
इसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो में दिखा कि आर्यमन बैलगाड़ी पर चढ़कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जेसीबी से उनके पर फूल बरसाए जा रहे हैं। वीडियो पिछोर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नया चौराहा का बताया जाता है। यहां पर महाआर्यमन सिंधिया चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान आर्यमन ने लोगों की समस्याओं को भी सुना।
Tagsलोकसभा चुनावबीजेपीज्योतिरादित्य सिंधियाआर्यमन सिंधियाLok Sabha ElectionsBJPJyotiraditya ScindiaAryaman Scindia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





