भारत

जनता के सामने आएगा अरविंद केजरीवाल का असली सच: कपिल मिश्रा

jantaserishta.com
27 Nov 2026 11:34 AM IST
जनता के सामने आएगा अरविंद केजरीवाल का असली सच: कपिल मिश्रा
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित आधिकारिक आवास को शुक्रवार से आम जनता के लिए खोला जा रहा है। यह जानकारी दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने दी है।
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने समाचार एजेंसी से कहा कि देखिए, यह कोरोना काल में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस शीश महल का निर्माण किया जो खुद कहते थे कि एक कमरे के घर में रहेंगे। आज आपके कैमरा के माध्यम से पूरा देश केजरीवाल का सच देखेगा।
उन्होंने कहा कि इस शीश महल में ऑटोमेटिक लिफ्ट लगाई गई हैं, वियतनाम से मार्बल मंगाया गया है, किसी और देश से कालीन मंगाई गई है, किसी और देश से टेबल मंगाई गई है और किसी अन्य देश से झूमर मंगाए गए हैं। 11-11 लाख के झूमर इस घर में लगे हैं और जब दिल्ली ऑक्सीजन के लिए तरस रही थी तब केजरीवाल भ्रष्टाचार का क्या गंदा खेल खेल रहे थे और उनका असली सच क्या है?
आज जनता भी देख रही है कि वो बोलते क्या हैं और उनकी हकीकत क्या है? यह पूरे देश के सामने कैमरा के माध्यम से दिखाई दे रहा है। अब उनका सच सबके सामने आ चुका है। गाड़ियां तो पूरा देश देख ही रहा था और यह घर जो दिल्ली की जनता के पैसों से बनाया गया, यह शीश महल आज सारे देश के सामने खोला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश की जनता के साथ हुए सबसे बड़े छल का राज अब खुलेगा। कैसे केजरीवाल ने जनता के पैसों से अपना शीशमहल बनवाया दुनिया के किस किस देश से क्या-क्या सामान लाया गया। करप्शन किंग का शीशमहल अब खुलने जा रहा है।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल वर्ष 2015 से लेकर 2024 तक 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस सरकारी आवास में रहे थे। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने यह आवास खाली कर दिया था। फरवरी 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने ‘शीशमहल’ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। अरविंद केजरीवाल के इस सरकारी आवास के नवीनीकरण पर हुए खर्च को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट में भी कई अहम जानकारियां सामने आई थीं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story