भारत

अरविंद केजरीवाल ने लिखी पीएम को चिट्ठी, कही यह बात

jantaserishta.com
17 July 2022 1:50 PM IST
अरविंद केजरीवाल ने लिखी पीएम को चिट्ठी, कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जाहिर की है. इसके साथ ही केजरीवाल ने सिंगापुर जाने के लिए अनुमति न मिलने को भी गलत बताया है. दरअसल, सिंगापुर सरकार ने विश्व स्तरीय सम्मेलन के लिए दिल्ली सरकार को न्योता भेजा था. इसमें सीएम केजरीवाल को दिल्ली मॉडल पेश करना था, लेकिन उन्हें सिंगापुर जाने की परमिशन नहीं दी गई है.

अरविंद केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि दुनियाभर के कई बड़े नेताओं के सामने दिल्ली मॉडल प्रस्तुत किया जाना है. आज सारी दुनिया दिल्ली मॉडल के बारे में जानना चाहती है. ये न्योता देश के लिए गौरव और मान की बात है. लेकिन किसी सीएम को इतने महत्वपूर्ण मंच पर जाने से रोकना देशहित के ख़िलाफ़ है.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर आग्रह किया है कि उन्हें जल्द सिंगापुर जाने की परमिशन दी जाए, ताकि वह देश का नाम ऊंचा कर सकें.
सिंगापुर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड सिटीज समिट 2022 में केजरीवाल को सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने 1 जून को एक बैठक में आमंत्रित किया था. सीएम केजरीवाल ने कहा था कि वह इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story