
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी ऑफिस में 3 जुलाई को केंद्र सरकार के अध्यादेश की कांपियां जलाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र के अध्यादेश की कांपियां दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में भी जलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री और सभी विधायक आम आदमी पार्टी के आईटीओ स्थित ऑफिस में पहुंचेंगे और मोदी सरकार के अध्यादेश की कांपियों को जलाएंगे। 5 जुलाई को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा में कांपियों को जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 7 से 13 जुलाई तक दिल्ली के हर चौराहे, हर कोने में ऐसा ही विरोध किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वो गैरकानूनी तरीके से दिल्ली पर कब्जे के लिए काला कानून लेकर आई है। बता दें 19 मई को केंद्र ने दिल्ली और दादर एवं नगर हवेली के अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग को लेकर एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था। आप सरकार ने इस कदम को सेवाओं के नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन बताया था। इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार विपक्षी दलों से समर्थन जुटा रहे हैं। दूसरी तरफ अब आम आदमी पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है।
Tagsआम आदमी पार्टीअध्यादेशकेंद्र सरकारअरविंद केजरीवालAam Aadmi PartyOrdinanceCentral GovernmentArvind Kejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





