भारत
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल
jantaserishta.com
27 Nov 2024 8:26 AM IST

x
नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर आकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हाल में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव और देश की राजनीति को लेकर लंबी चर्चा हुई।
इस दौरान हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल को पत्नी के साथ शामिल होने का न्योता दिया। अरविंद केजरीवाल ने उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया, फिर वो जेल से वापस आए, इतना संघर्ष किया और चुनाव लड़ा, यह हम सब के लिए प्रेरणादायी है। गुरुवार को उनके शपथ ग्रहण में हम लोग जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को एक शानदार चुनाव लड़ने और जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। हेमंत और कल्पना मंगलवार को मेरे निवास स्थान पर आए। इसके लिए मैं तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं। उनका मेरे निवास स्थान पर बहुत-बहुत स्वागत है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार को हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण है। शपथ ग्रहण में हम सब लोग जाएंगे। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि अगले पांच साल उनके लिए बहुत शुभ हों। जैसे वह झारखंड के विकास के लिए खूब काम करते आए हैं, वैसे ही अगले पांच साल विकास की यात्रा जारी रहे।
इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर उनसे मिलने आया हूं। सभी को पता है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद अब इंडिया गठबंधन की नई सरकार का गठन होना है। शपथ ग्रहण आगामी 28 नवंबर को होगा। इसी कार्यक्रम को लेकर मैं दिल्ली के दौरे पर हूं। इंडिया गठबंधन के साथियों को हम लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





