अरविंद केजरीवाल बोले- बाथरूम में भी लोगों से मिलते हैं, इस सीएम ने रचा इतिहास

चंडीगढ़: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब में इन दिनों आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हैं। बुधवार को जालंधर में तिरंगा यात्रा निकालने वाले अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चन्नी दुनिया के इतिहास में ऐसे पहले सीएम होंगे, जो बाथरूम में भी लोगों मिलते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं टीवी में चन्नी साहब का इंटरव्यू सुन रहा था, इंटरव्यू में कहते हैं कि मैं 24 घंटे जनता से मिलता रहता हूं। मेरे ड्राइंग रूम, बरांदे में लोग बैठे रहते हैं, बाथरूम में जाता हूं वहां मेरे साथ लोग आते हैं और मैं वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं।'
#WATCH | Punjab CM Charanjit Singh Channi in the interview says that I meet people 24 hours. I meet people in the drawing-room, hall, bathroom. I think he is the first CM in the history of the world who meet people in the bathroom: Delhi CM Arvind Kejriwal in Muktsar, Punjab pic.twitter.com/UZ5a6Zq4zA
— ANI (@ANI) December 16, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





