भारत

दिल्ली विधानसभा में बोले अरविंद केजरीवाल- हमारी विचारधारा है इंसानियत और देशप्रेम

jantaserishta.com
29 March 2022 4:24 PM IST
दिल्ली विधानसभा में बोले अरविंद केजरीवाल- हमारी विचारधारा है इंसानियत और देशप्रेम
x

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमारी पार्टी की विचारधारा है इंसानियत. हमारी पार्टी की विचारधारा देशप्रेम है. वे मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के चालू सत्र को संबोधित कर रहे थे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा.

अरविंद केजरीवाल ने राशन की डोर स्टेप डिलिवरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. साथ ही भ्रष्टाचार को लेकर भी वे कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला. अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान सरकार की ओर से राशन की डोर स्टेप डिलीवरी का ऐलान किए जाने का जिक्र किया और कहा कि दिल्ली में इसके लिए किसकी-किसकी मिन्नतें कीं लेकिन मुझे ये नहीं करने दिया गया.
उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि उनकी (कांग्रेस) घोटालों की लंबी लिस्ट है- 2जी और कई घोटाले. इनकी लिस्ट भी लंबी है- राफेल और कई घोटाले.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story