भारत

AAP विधायकों से वर्चुअल मीटिंग में बोले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान ने 3 दिनों में ही काम करके दिखाया, भाजपा पर भी निशाना साधा

jantaserishta.com
20 March 2022 12:51 PM IST
AAP विधायकों से वर्चुअल मीटिंग में बोले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान ने 3 दिनों में ही काम करके दिखाया, भाजपा पर भी निशाना साधा
x

नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में मंत्रिमंडल का गठन हो गया है. इसके बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं. इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP नेता राघव चड्ढा भी उपस्थित हैं. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा, पंजाब के हर दूसरे व्यक्ति ने हमें वोट दिया है, तो ये प्यार हम पंजाब के लोगों के लिए ही लगाएंगे. पहले ये होता था ऑर्डर कोई और देता था सस्पेंड कोई और होता था,ये अब नहीं चलेगा. हमने 25,000 नौकरियों का वादा किया है,एक महीने के भीतर भर्तियां निकलेगी.

आप मुखिया अरविंद केजरीवाल भी पंजाब के AAP विधायकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पंजाब में कैसे काम करना है इस बात पर चर्चा कर रहे हैं. केजरीवाल ने मीटिंग के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आप सबको मेरा नमस्कार, आज मैं बहुत खुश हूं और भावुक महसूस कर रहा हूं, एक तो पंजाब के लोगों ने जैसे वोट किया, पूरा देश भगवंत मान और उनके कामों की बात कर रहा है. अक्टूबर में क्षतिग्रस्त हुई फसलों के लिए मुआवजा जारी कर दिया गया है और आने वाले दिनों में किसानों को चेक मिलेगा. मान साहब ने सरकार बनाने के 3 दिनों के भीतर अच्छा काम किया है.


अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, मान साहब ने पूरे पंजाब को निमंत्रण दिया, पंजाब के लोगों को लगा कि वो शपथ ले रहे हैं, मान साहब ने दूसरे लोगों की सिक्योरिटी को आम जनता के लिए लगाया, लोगों को फसल का मुआवजा देना का काम किया, लोगों को चैक मिलने लगेंगे, परसों आपने एंटी करप्शन एक्शन लाइन का एलान किया, लोग अभी से फोन कर रहे हैं कि रजिस्ट्री हो गई, ढाबे में लोग खाना खाकर पैसा नहीं देते थे.वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भगवंत मान को शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा, 25 हजार नौकरियों का ऐलान बहुत बड़ा है, लोगों को हमसे उम्मीद थी, 3 दिन में आपने जो करके दिखाया, लोगों की उम्मीद अब विश्वास में बदल रही है, बहुत बहुत शुभकामनाएं. एक तरफ आपने‌ शपथ लेकर काम शुरू कर दिया है.
बीजेपी वाले 4 राज्यों में सरकार ही नहीं बना पा रहे हैं, उनके झगड़े चल रहे हैं. पुराने मंत्रियों की सुरक्षा हटाकर उसे जनता के लिए लगाया गया. मैंने सुना कि कुछ जो मंत्री नहीं बन पाए वो खुश नहीं हैं, हमारे 92 विधायक हैं, 17 मंत्री ही बन सकते हैं, आप ख़ुदको मंत्री से कम ना समझे, अलग अलग इच्छाओं को ना रखें, एक टीम की तरह काम करें. सबको जिम्मेदारी मिलेंगी, जो भी भगवंत मान आपको जिम्मेदारी दें उसे पूरा करें.
अरविंद केजरीवाल ने मीटिंग के दौरान भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया, उन्होंने कहा, कुछ भी बर्दाश्त कर सकता हूं, बेइमानी नहीं, काम करने का मौका देंगे, लेकिन अगर बेइमानी की तो एक्शन होगा, कुछ भी करना लेकिन बेइमानी और जनता के साथ बदतमीजी मत करना, मैंने सोशल मीडिया पर ऐसा देखा, ये सब बोलने की जरूरत क्या है? काम करों, हमें सबकी इज्जत करनी है, विरोधी हो या अधिकारी, ये उनका दोष नहीं है, सिस्टम ही ऐसा है. मुझे पंजाब के कुछ मंत्रियों के बारे में पता चला कि उनके घर वालों ने हमें वोट दिया है, हमें अगले 5 सालों में 3 करोड़ पंजाबियों का दिल जीतना है, अगली बार एक वोट भी इधर उधर ना पड़े. अपने इलाके के एसपी, डीसी के पोस्टिंग के लिए ना जाएं, मैंने सुना कि पहले ऐसा होता था, सब मान साहब के ऊपर छोड़ दो. कोई भ्रष्टाचार करें तो बताओ अंत में सभी वॉलेंटियर, जरनैल सिंह, राघव चड्ढा, डॉक्टर संदीप पाठक और पूरी टीम को शुभकामनाएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story