भारत

अरविंद केजरीवाल ने दिया CM पद से इस्तीफा

jantaserishta.com
17 Sept 2024 4:52 PM IST
अरविंद केजरीवाल ने दिया CM पद से इस्तीफा
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और वे एलजी दफ्तर से बाहर निकल आए हैं। केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सभी AAP नेता एलजी दफ्तर से बाहर निकल आए हैं। बाहर निकलकर गोपाल राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'हमने आतिशी जी को नए सीएम बनाने का दावा पेश एलजी के सामने पेश किया है। साथ ही हमने उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की मांग की है।'

इससे पहले केजरीवाल के स्थान पर दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए सीएम आवास पर हुई ‘आप’ विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक तौर पर आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने की घोषणा की।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story