भारत

अमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, करेंगे रोड शो

jantaserishta.com
13 March 2022 11:50 AM IST
अमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, करेंगे रोड शो
x

नई दिल्ली: प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे हैं. थोड़ी देर में वो हरमंदिर साहिब में दर्शन करेंगे. उनके साथ भावी सीएम भगवंत मान भी हैं. आज यहां विजय जूलुस निकाला जाएगा.

अवैध खनन को लेकर कांग्रेस MLA के करीबी पर केस दर्ज
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड बहुमत मिलते ही गैर कानूनी माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई हुई है. पठानकोट के सुजानपुर में कांग्रेस के नए विधायक नरेश पुरी के करीबी पार्षद अमित शर्मा मिततु के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. माइनिंग विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के दौरान अवैध खनन को अहम मुद्दा बनाया था. अब प्रचंड जनादेश के बाद अवैध खनन को लेकर एक्शन शुरू हुआ है. पंजाब में कांग्रेस की हार का एक बड़ा कारण अवैध खनन का मुद्दा भी माना जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story