
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गोवा में E20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा टाउनहॉल किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि इनको लगता है कि जनता वोट तो हमें ही देगी, सरकार तो हमारी ही बनेगी. इनको यह अहंकार है कि जनता हमारे पास ही आएगी, कहां जाएगी.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में एक बार अगर गोवा और उत्तर प्रदेश के अंदर बीजेपी हार जाए, तो मैं आपको बता रहा हूं कि 10 मार्च को नतीजे आएंगे और 15 मार्च तक E20 वापस हो जाएगा. उन्होंने कहा कि गोवा के अंदर 87% लोग E20 की वजह से परेशान हैं. 87% लोग टू-व्हीलर ओन करते हैं और 47% लोग फोर-व्हीलर ओन करते हैं.
अगर सब मिलकर एक बार ठान लें कि इस बार बीजेपी को वोट नहीं देना है, तो मुझे लगता है कि 5 दिन के अंदर अगर E20 वापस नहीं हो जाए, तो मैं अपनी राजनीति छोड़ दूंगा. केजरीवाल ने कहा कि इस बार गोवा के अंदर आप हरा के दिखा दो, देखो E20 पांच दिन के अंदर वापस हो जाएगा.उन्होंने कहा कि अगर 10 मार्च 2027 के बाद हमारी सरकार बनती है, तो अगले 5 दिनों में गोवा में एथेनॉल मिले पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी.
Next Story





