भारत
अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली नगर निगम को कमजोर बना रही: हर्ष मल्होत्रा
jantaserishta.com
4 March 2023 4:57 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा की यह खेद का विषय है की मजबूत स्थानिय निकाय एवं मोहल्ला सभाओं की बात करके अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत करने वाले मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल गत 8 साल से देश के सबसे बड़े स्थानीय निकाय दिल्ली के नगर निगम को कमजोर करने में लगे हैं।
भाजपा ने पत्रकारवार्ता में वह तस्वीरें दिखाईं जिनमें आतिशी एवं सौरभ भारद्वाज निगम अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। और खुद मुख्यमंत्री महापौर को साइड में खड़ा कर निगम मुद्दों पर पत्रकारों से बात कर रहे हैं।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा, केजरीवाल ने ना तो गत आठ साल में अपनी पार्टी के नगर निगम दल में कोई नेतृत्व बनने दिया। जब अब उनकी पार्टी को नगर निगम में बहुमत मिला है तब भी वह किसी नगर निगम पार्षद को नेतृत्व सौंपने को तैयार नहीं। जिसका प्रमाण है कल कूड़े के पहाड़ के मुद्दे पर केजरीवाल का अपने मंत्री कैलाश गहलोत के साथ ओखला की बंद लैंडफिल साइट पर जाना और वहां जाकर दावा करना की हम इसे दिसम्बर 2023 तक साफ कर देंगे।
आगे मल्होत्रा ने कहा कि ओखला लैंडफिल साइट गत डेढ वर्ष से बंद है। वहाँ नया कूड़ा नहीं डलता है और गत अक्टूबर 2022 में जब उसके पास ही तुगलकाबाद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कूड़े से बिजली बनाने का प्लांट का उद्घाटन किया था। तब ही निगमायुक्त ने घोषणा कर दी थी कि ओखला लैंडफिल साइट एक वर्ष में साफ हो जायेगी क्योंकि इसका सारे कूड़े का बिजली उत्पादन में होगा।
Tagsअरविंद केजरीवाल सरकारअरविंद केजरीवालदिल्ली नगर निगमहर्ष मल्होत्राArvind Kejriwal GovernmentArvind KejriwalMunicipal Corporation of DelhiHarsh Malhotra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





