भारत

अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस के बारे में कुछ पता नहीं: शकील अहमद

jantaserishta.com
14 Jan 2025 3:19 PM IST
अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस के बारे में कुछ पता नहीं: शकील अहमद
x
पटना: कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल जब पैदा भी नहीं हुए थे, तो कांग्रेस के लोग अंग्रेजों की लाठियां खा रहे थे। अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल रहे थे। कांग्रेस के लोग कभी-भी अंग्रेजों से नहीं डरे।
कांग्रेस विधायक ने अरविंद केजरीवाल को जाहिल बताते हुए कहा कि उन्हें यह बात समझ नहीं आएगी कि कांग्रेस का मतलब देश है। अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक कांग्रेस को समझ नहीं पाए हैं।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बड़बोला इंसान बताते हुए कहा कि इन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस देश में कांग्रेस के नाम पर छह लाख घरों में चिराग जलता है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हमारे पुरखों की पार्टी है। लेकिन जाहिल लोगों को इस पार्टी के बारे में कुछ नहीं पता है, तो जो मुंह में आता है, वो बोल जाते हैं।
बता दें कि सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आए थे। यहां उन्होंने जय बापू, जय भीम और जय संविधान जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मैं जब जातिगत जनगणना की बात करता हूं, तो अरविंद केजरीवाल कुछ भी नहीं बोलते हैं। वहीं, राहुल पर पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं राहुल गांधी को समझता हूं। वो कांग्रेस को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि मैं देश को बचाने की कोशिश कर रहा हूं।
सोमवार को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आप भ्रष्टाचार की बातें तो बहुत करते हो। लेकिन, दिल्ली में जो भ्रष्टाचार हुआ, उस पर कुछ भी नहीं बोलते हो।
राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि अगर मैं दिल्ली की सत्ता में आया, तो भ्रष्टाचार को खत्म कर दूंगा। दिल्ली को पेरिस बना दूंगा। लेकिन, अब आप उन मुद्दों पर बोलने से बचते हो, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story